राजस्थान अस्पताल ने मनाया अन्तरराष्ट्रीय रेडियॉलॉजी दिवस

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान अस्पताल (RHL) मे अन्तरराष्ट्रीय रेडियॉलॉजी दिवस, पर अस्पताल के चेयरमैन डॉ एस एस अग्रवाल, प्रेसिडेंट डॉ वीरेन्द्र सिंह, डॉ सर्वेश अग्रवाल, डॉ विजय सारस्वत, डॉ शीतू सिंह, एवं रेडियॉलॉजी के विशेषज्ञ डॉ आर एम बटवारा, डॉ रघुनाथ ए नागवेकर, डॉ मनीष राजपूत, डॉ प्रेरणा सिंह, डॉ अपार माथुर व डॉ मनीष चोमल ने जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर सभी विभागों के डॉक्टर्स, रेडियोग्राफर, नर्सींग कर्मी एवं ट्रेनी उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष डॉ बटवारा ने बताया की 1895 मे आज ही के दिन सर विल्हेम कौनराड रोंटजेन ने एक्स रे की खोज की। आज हेल्थकेयर डायग्नोसिस मे एक्स रे, मेमोग्राफी एवं सीटी सबसे एक्यूरेट, विश्वसनीय और सुरक्षित टूल है, बशर्ते की इनके उपयोग तथा पालनीय मानकों मे कोई भी कोताही नहीं बरती जाए।

डॉ एस एस अग्रवाल चेयरमैन ने बताया की अस्पताल मे अब कैंसर चिकित्सा के सभी आयामों युक्त आरएचएल रीनोवा कैंसर सेंटर भी संचालित हो चुका है। इन्हीं दिनों सेंटर के रेडिएशन ओन्कोलॉजी विभाग ने पहला सफल रेडियोथेरेपी प्रोसीजर भी किया है। उन्होंने बताया की इसके साथ ही अब अंडर सिंगल रुफ - कैंसर की मेडिकल, सर्जिकल, किमोथेरेपी, पैट सीटी, रेडियोथेरेपी जैसी इलाज की आधुनिक सुविधा यहाँ उपलब्ध हो गई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा