ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल ने रोहतक में शाखा खोली ; अप्रैल 2023 से होंगे एडमिशन

० संवाददाता द्वारा ० 
रोहतक : भारत के अग्रणी स्कूल चेन K12 ने हरियाणा के रोहतक में अपनी पहली ब्रांच का उद्घाटन किया। रोहतक में गोहाना रोड के पास स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल (ओआईएस) में अप्रैल 2023 से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्कूल में नर्सरी से 8वीं तक की पढ़ाई होगी। साथ में अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों के मानक के मुताबिक, हर तरह की सुविधा ऑर्किड्स के रोहतक ब्रांच में मुहैया कराई जाएगी।
इस स्कूल का कैंपस 2 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। ओआईएस रोहतक में एक हजार छात्रों के पठन-पाठन की व्यवस्था है। कैंपस में छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त ग्रीन स्पेस, अत्याधुनिक तकनीक से लैस क्लासरूम, टीचिंग के अलावा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज लेशन प्लान, कंप्यूटर के लिए फोनिक्स भाषा प्रशिक्षण, छाेटे बच्चों के खेलों के लिए प्ले एरिया, अस्पताल, म्यूजिक रूम और आर्ट स्टूडियो आदि की सुविधा भी होगी।

कैंपस में छात्र-छात्रा कई बड़े गेम्स भी खेल सकेंगे। इच्छुक छात्र ऑर्किड्स स्कूल में पढ़ाई से इतर स्विमिंग पूल, फुटबॉल ग्राउंड, स्केटिंग रिंक, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट पर प्रैक्टिस कर सकेंगे। यहां पर उन्हें खेलों की हर एक हाई क्लास सुविधा दी जाएगी। स्कूल विदेशी भाषाओं की पढ़ाई पर भी बढ़ावा देगा। इनमें फ्रेंच लैंग्वैज पर ज्यादा जोर होगा। इसका पूरा करिकुलम बेहद प्रैक्टिकल नेचर वाला होगा। स्कूल में दिव्यांग छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए कैंपस के काउंसलर्स को शैडो टीचर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। ये दिव्यांग बच्चों के छाया बनकर रहेंगे। वहीं, क्लासरूम में भी ऐसे बच्चों की विशेष देखभाल की जाएगी।

स्कूल की लॉन्चिंग के अवसर पर डॉ. कविता नागपाल, वीपी - एकेडमिक्स (नॉर्थ), ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल ने कहा, "ऑर्किड्स देश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम रोहतक में स्कूल के पहले शाखा के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर काफी उत्साहित हैं। हम यहां पर अपने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्कूली शिक्षा की संपूर्णता और समग्रता से परिचित कराएंगे।''

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत