’समर्पण आश्रय केयर भवन’’ का शिलान्यास और सम्मान कार्यक्रम 25 दिसम्बर को

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जरूरतमंद, असहाय व पीड़ित व्यक्यिों के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा जन सहयोग से ‘‘समर्पण आश्रय केयर भवन’’ का निर्माण किया जायेगा। भवन का शिलान्यास 25 दिसम्बर को मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण मीणा करेंगे। इस अवसर पर निर्माण के लिए दान देने वाले दानदाताओ को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम विवरण के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार व पूर्व ज़िला न्यायाधीश उदय चन्द बारूपाल, मुख्य संरक्षक कमल नयन खण्डेलवाल, दानदाता हीरा लाल बैरवा के साथ अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माणाधीन ‘‘समर्पण आश्रय केयर भवन’’ में अनाथ बच्चे व पीड़ित बुजुर्गों को साथ में रिहायश दी जायेगी । इस कॉन्सेप्ट को “दादा - पोता निवास “ का नाम दिया जायेगा। बेसमेंट के साथ तीन मंज़िला इस भवन की अनुमानित लागत लगभग सवा करोड़ रुपये आयेगी। संस्था द्वारा शिलान्यास व दानदाता सम्मान कार्यक्रम में समाज के सेवाभावी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। भवन निर्माण कार्य में संस्था से जुड़े सदस्य तन मन धन से अपने आप को समर्पित कर रहे है।

 इस भवन के लिए 518 वर्गगज ज़मीन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. माल्या ने छः वर्ष पूर्व दान की थी । उसी समय से निर्माण के प्रयास जारी है । निर्माण के लिए संस्था पदाधिकारियों ने सभी से सहज भाव से सामर्थ्य के अनुसार योगदान करने की अपील की है। निर्माण के बाद जब दादा - पोता निवास चालु होगा तो यह देश के प्रमुख संस्थानों में से एक होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड