तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम में दिल्ली बनी बेस्ट ब्रांच : राजेश जैन को मिला बेस्ट ब्रांच फॉर मेम्बरशिप का अवार्ड

० आशा पटेल ० 
बालोतरा।तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एक्जिक्यूटिव सदस्यों की मीटिंग टीपीएफ़ के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री रजनीश कुमार जी के सानिध्य में आयोजित की गयी, जिसमें ब्रांच एक्टिविटी के बारे में। विस्तार से चर्चा हुई और अपने-अपने ब्रांचमें अच्छा कार्य करने के लिए ब्रांच अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। इस दौरान नार्थ जोन को बेस्ट जोन डिक्लेयर किया गया, जिसका पुरस्कार नार्थ जोन के अध्यक्ष विजय नाहटा ने लिया इसी के साथ तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली अध्यक्ष राजेश जैन को मिला बेस्ट ब्रांच का अवार्ड दिया गया। 
पाँची जैन को बेस्ट कन्वेनर और कुसुम खटेड को भी अवार्ड दिया गया। सभी प्रतिभागियों पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि टीपीएफ को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस मीटिंग में तेरापंथ प्रोफेशन फोरम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज औस्तवाल राष्ट्रीय महामंत्री विमल शाह, राष्ट्रीय ट्रेजरार छवि बेमानी सहित नवीन पारख, बीएम जैन सहित विजय नाहटा भरत बेगवानी अभय चिंडालिया कमल जैन आरती जैन कोचर भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ने इस अवसर पर सभी मेंबर्स को बधाई देते हुए मेम्बरशिप को ७००० से १३००० तक ले जाने का संकल्प सभी को दिलाया।मुनि रजनीश कुमार ने सभी मेंबर्स को आध्यात्मिक प्रेरणा देते हुए धर्म संघ और तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर सेवा करने के लिए प्रेरित किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास