महिला कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन गढ़वाल भवन दिल्ली में

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली-: गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा गढ़वाल भवन,पंचकुइयां रोड़ नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभा के बिष्ट ने जानकारी दी कि सभा शताब्दी वर्ष के शुभारंभ में केदार बद्री मानव श्रम समिति की महिला कलाकारों द्वारा अभिनीत रामलीला का आयोजन गढ़वाल भवन दिल्ली में 02 से 12-01-2023 तक किया जा रहा है । रामलीला मंचन के साथ -साथ प्रति दिन योगा भी करवाया जायेगा ।

इस रामलीला मंचन में उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है । साथ ही अनेक राजनेताओं के साथ- साथ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों व समाज के गणमान्य व्यक्तियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है । अध्यक्ष ने कहा कि शताब्दी वर्ष में महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । साथ ही उतराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष कार्यक्रम चलाये जायेंगे । 

 बिष्ट द्वारा समस्त उतराखंड समाज से सपरिवार रामलीला देखने का सार्वजनिक आवाह्न किया गया । प्रेस वार्ता में सभा के उप-कोषाध्यक्ष अनिल पंत व कार्यकारिणी सदस्य आजाद नेगी, जोत सिंह भंडारी धीरेन्द्र रावत तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ पत्रकार, संवाददाता बंधु व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड