फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, फिल्म निर्माता प्रियदर्शन,कमलेश पांडे और पंकज पाराशर होंगे आकर्षण का केन्द्र

० आशा पटेल ० 
जयपुर : गुलाबी नगर में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित होने जा रहे पन्द्रहवें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल के दौरान जयपुर फिल्म मार्केट इस बार भी वैचारिक स्तर पर खास होगा। जिफ के फाउन्डर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि इस दौरान ऑयनॉक्स के ऑडी-6 में 7 से 9 जनवरी को जयपुर फिल्म मार्केट की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पहले दिन भारतीय सिनेमा कल, आज और कल पर चर्चा होगी. ‘चलेंजिज़ ऑफ फिल्म मेकिंग फ्रॉम वूमैन्स एंड मैन्स पर्सपैक्टिव्स’, फिल्म फाइनेंस, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन, ऑफ्टर थिएटर एंड ओटीटी, फ्यूचर टैक्नोलॉजी फॉर वाचिंग फिल्म्स तथा ‘वेब सीरीज़ वाला आया है’
 विषय पर चर्चाएं होंगी। इसमें फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, फिल्म निर्माता निर्देशक प्रियदर्शन, फिल्म निर्माता रिंकी भुयान सरमा, रंग दे बसंती के लेखक कमलेश पांडे और जलवा, चालबाज फिल्मों के निर्देशक पंकज पाराशर, गजनी और दंगल के सहायक निर्देशक विनय वैकुल, फिल्म्स डिवीजन के डायरेक्टर के एस श्रीधर, बांग्ला देशी फिल्म मेकर प्रसून रेहमान, यु के की फिल्म मेकर फिलिप्पा फ्रेसबी और OTT Zee5 की चीफ कंटेंट ऑफिसर निमिशा पण्डे आकर्षण का केन्द्र होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार