कांग्रेस की जीत पर लड्डू बांटकर,पटाखे फोड़कर पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

० आशा पटेल ० 
जयपुर -हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत एवं राजस्थान के सरदार शहर में कांग्रेस की जीत के अवसर पर मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाइयाँ दी और आतिशबाजी कर खुशियाँ मनाते नजर आये ।सांगानेर से कोंग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में न्यू सांगानेर रोड स्थित जनसेवा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश व राजस्थान की सरदार शहर विधानसभा में हुई जीत की खुशियां मनाई गई कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया ।
पीसीसी सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा की सरदार शहर की जीत राजस्थान में 2023 में वापस कांग्रेस की प्रचंड जीत की शुरुआत है राजस्थान की जनता पुन: कांग्रेस का शासन चाहती है , कांग्रेस की सरकार गरीबों की और मध्यम वर्ग की सरकार है राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वास्तव में गरीब तबके को फायदा पहुंचा है जिससे जनता में पुन: कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए एक उमंग और उत्साह है जिसका उदाहरण आज सरदार शहर की जीत है

 इस दौरान पार्षद हरिओम स्वर्णकार , आशीष परेवा , दामोदर मीणा , शिवराज गुर्जर, अमित सैनी , मनीष यादव, दिनेश व्यास , घनश्याम कूलवाल , मोती लाल , चंद्रवीर सिंह , एस एन पंवार , राजू छावड़ी , कृष्ण मोहन , मनोज मीणा , सचिन मीणा , जीतू सैनी , विजय मेहरा , एडवोकेट श्याम शर्मा , यश धनोपिया , गोविंद सिंह , करण बरार , अंकुश विजय , लोकेश पंवार , कजोड़ गुर्जर , कविता सैनी , मीना शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार