नाटक 'मुगल बच्चा' में दी अहंकार न करने की सीख

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः जवाहर कला केंद्र की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत नाटक ‘मुगल बच्चा’ का मंचन किया गया। इस व्यंग्यात्मक नाटक ने न केवल दर्शकों को हंसाया, बल्कि कई जगह भावुक करते हुए अहंकार न करने की सीख भी दी। महमूद अली ने इस्मत चुगताई की कहानी का नाट्य रुपांतरण कर न केवल निर्देशक की भूमिका निभाई बल्कि इस एकल नाट्य प्रस्तुति में 11 किरदारों को मंच पर बखूबी साकार किया। नाटक के नाम में ही इसका सार छिपा है। यह कहानी है काले मियां और उसकी पत्नी गौरी बी की। दोनों मुगल खानदान से ताल्लुक रखते हैं।
दोस्तों के मजाक से आहत होकर अपने अहंकार की संतुष्टि के लिए काले मियां पत्नी का घूंघट ना उठाने की कसम खा लेता है। वह गौरी बी को घूंघट उठाने को कहता है, इससे दोनों में ठन जाती है। काले मियां की इस बचकाना हरकत के चलते वह अपनी पत्नी का चेहरा भी नहीं देख पाता। जीवन के आखिरी पड़ाव पर जब गौरी बी घूंघट उठाने को राजी होती है तो काले मियां का इंतकाल हो जाता है। नाटक में प्रकाश परिकल्पना गगन मिश्रा व मंच परिकल्पना अभिषेक झांकल की रही। अनीस कुरैशी ने नृत्य परिकल्पना तो शाहरुख खान ने संगीत संचालन की भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार