राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड के जल्द तैयार होंगे नये इनलैण्ड कन्टेनर डिपो

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर : राजस्थान लघु उद्योग निगम राजस्थान में इनलैण्ड कन्टेनर डिपो के माध्यम से,जो जयपुर, जोधपुर में स्थित है, निर्यात की बुनियादी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। वर्तमान में केवल आयात और निर्यात की सुविधाए इनलैण्ड कन्टेनर डिपो (आई.सी.डी.) जोधपुर एवं जयपुर के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इसके अलावा हवाई मार्ग से आयात निर्यात की सुविधाए सांगानेर एयरपोर्ट जयपुर में स्थित एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के माध्यम से प्रदान की जा रही है। 
भीलवाडा में इनलैण्ड कन्टेनर डिपो का संचालन इसी वित्तीय वर्ष में शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा साथ ही जोधपुर के सालावास रेल्वे स्टेशन के पास तनावडा ग्राम में एक अतिरिक्त इनलेण्ड कंटेनर डिपो की स्थापना की जा रही है।वही रोज़गार भी राजसिको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10000 व्यक्तियों को रोजगार मुहैया करवाया जायेगा। वही इसको लेकर " राजसिको चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा ने बताया राजस्थान में नए बन रहे इनलैण्ड कंटेनर डिपो राजस्थान में आयात और निर्यात को और ज्यादा गति पहुचायेगा तो वही नये डिपो से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे "

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास