दीक्षित दनकौरी का ग़ज़ल संग्रह ' सब मिट्टी ' का लोकार्पण एवम शायर अंबर खरबंदा को 'ग़ज़ल कुंभ 2023 सम्मान

० इरफ़ान राही ० 
हरिद्वार, उत्तराखंड-अंजुमन फ़रोग़ ए उर्दू व बसंत चौधरी फाउंडेशन, नेपाल के सौजन्य से हरिद्वार में दो दिवसीय ग़ज़ल कुंभ का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने किया। चार सत्रों में हुए इस दो दिवसीय ग़ज़ल कुंभ में देशभर से पधारे लगभग 150 गजलकारों ने शानदार ग़ज़ल पाठ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल से डा श्वेता दीप्ति एवम मुख्य अतिथि के रूप में डा मधुप मोहता ( IFS) और शैलेंद्र जैन अप्रिय (अमर भारती) पधारे।

इस अवसर पर प्रख्यात शायर दीक्षित दनकौरी के सद्य प्रकाशित ग़ज़ल संग्रह ' सब मिट्टी ' का लोकार्पण एवम देहरादून के वरिष्ठ शायर अंबर खरबंदा को 'ग़ज़ल कुंभ 2023 सम्मान ' प्रदान किया गया। आयोजक संस्था अंजुमन फरोगे उर्दू के अध्यक्ष मोईन अख्तर अंसारी ने सभी गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि पिछले 18 वर्षों से प्रतिवर्ष निरंतर ग़ज़ल कुंभ का आयोजन होता आ रहा है जिसमें देश भर के सैकड़ों वरिष्ठ और नवागंतुक ग़ज़लकार ग़ज़ल पाठ कर चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड