फिल्म 'धर्म - अधर्म' की शूटिंग आम्रपाली दुबे के साथ मिलकर करेंगे दिनेश लाल यादव निरहुआ

० संवाददाता द्वारा ० 
पटना - देश में इन दिनों धर्म और अधर्म को लेकर कई तरह की बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बड़ी फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसका नाम ही 'धर्म - अधर्म' है। इस फिल्म की शूटिंग आगामी 20 अप्रैल से होने वाली है। फिल्म की शूटिंग बस्ती में होनी है जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निरहुआ के साथ इस फिल्म में फीमेल लीड में होंगी आम्रपाली दुबे। भोजपुरी सिने गलियारे में इस जोड़ी को बड़े पर्दे की जान कहा जाता है जो एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं।
 दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म धर्म अधर्म का निर्माण शिवराम फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है जिसके निर्माता शिवराम है और इस फिल्म के लेखक निर्देशक आर के शुक्ला हैं। इस फिल्म की कहानी को लेकर निर्माता-निर्देशक ने कहा कि धर्म अधर्म आज के जमाने की कहानी है, जहां लोग गुमराह हो रहे हैं। यह एक बेहतरीन कांसेप्ट पर बनने वाली फिल्म है, जिसके लिए निरहुआ और आम्रपाली सबसे सटीक चॉइस है। उन्होंने बताया कि फिल्म के मुहूर्त के साथ ही गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई में चल रही है।

उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी कर्णप्रिय गानों में संगीत सावन कुमार ने दिया है। फिल्म दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडेय, एहसान खान, सिंह ,बृजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, बबलू पंडित, विवेक पांडेय, राकेश कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, नीलम पांडेय, सूरज कुमार, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी और पंकज सोनी की भूमिका में हैं। फिल्म में हीरालाल यादव का शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। सह निर्माता सत्येंद्र सिंह ,के पि दिनेश, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राकेश कुमार भोले बाबा और कॉस्टयूम फरदीन शेख द्वारा डिजाइन किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड