जयपुर में हुई बुलडोज़र करवाई

० आशा पटेल ० 
जयपुर।अशोक गहलोत सरकार का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ जब रीट (आरईईटी) परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपित और इसके कथित सरगना की सम्पत्ति के एक हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया गया | इस हिस्से में आरोपित का कोचिंग सेंटर चलता था। पीयूसीएल की अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कानून के माध्यम से यह तय किए बिना कि क्या वह व्यक्ति किसी मामले में वाक़ई अपराधी है, कार्रवाई करना या जेडीए की नोटिस को चुनौती देने के लिए कानूनी रास्ता अपनाने का मौका दिए बिना या अधिकारियों द्वारा सुने जाने के बिना किसी को दंडित करना, यह बताता है कि कार्यपालिका ख़ुद ही सुनवाई कर रही, फ़ैसला दे रही और फ़ैसले को लागू कर रही है |

हिसाब बराबर करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल, ‘इंसाफ़’ का दिखावा है और कानून का खुला उल्लंघन है | यही नहीं, संविधान की शपथ लेकर सत्ता में आने वाली किसी भी सरकार को इस तरह की मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती | आरोपी सुरेश ढाका के बारे में पीयूसीएल के पास कोई जानकारी नहीं है | हालांकि, हम पूछना चाहते हैं कि सर्विस रोड पर बिल्डिंग बनाने देने के लिए किस पर कार्रवाई की गई थी? जेडीए ने बिल्डिंग क्यों बनने दी? निरीक्षक और अन्य अधिकारी कहां थे? क्या उनके खिलाफ अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में चूक के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई? हम चाहते हैं कि पारदर्शिता बरती जाए और अवैध निर्माण होने देने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए|

राजस्थान सरकार ने उस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी बेरहमी से निशाना बनाया है | उन्हें बिना संस्थान के सड़क पर ला खड़ा कर दिया गया है | उनका पैसे का नुकसान भी हुआ और वक़्त भी बर्बाद हुआ. उनके इस नुक़सान की भरपाई सरकार नहीं करेगी|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत