किसी एक भाषा में निपुणता हासिल करें

० योगेश भट्ट ० 
अमरावती । भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने अमरावती स्थित पश्चिम क्षेत्रीय परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के सभी अध्ययन कक्षाओं, कम्प्यूटर लैब, ग्रंथालय, स्टूडियो आदि का निरीक्षण किया और संस्थान में अध्ययनरत अंग्रेजी, हिंदी व मराठी पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। आईआईएमसी के पश्चिम क्षेत्रीय परिसर अमरावती की ओर से मराठी पत्रकारिता दिवस के मौके पर होने वाले ‘संपादक संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रो. द्विवेदी अमरावती पहुंचे हैं।
आईआईएमसी के महानिदेशक ने कहा कि जीवन में प्रोत्साहन व प्रेरणा पाने के लिए बेहतरीन साहित्य का अध्ययन करें और किसी एक भाषा में निपुणता हासिल करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन में सुगमता और सफलतापूर्वक आगे बढ़ने के लिए कम से कम तीन भाषाओं का ज्ञान हासिल करना आवश्यक है। प्रो. द्विवेदी के अनुसार लोगों पर प्रभाव स्थापित करने का भाषा एक बेहतर माध्यम है।

संवाद के दौरान प्रो. द्विवेदी ने विद्यार्थियों के साथ अपने दीर्घ पत्रकारिता एवं शैक्षणिक अनुभवों को भी साझा किया और विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्रीय केंद्र, अमरावती के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार भारती ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आभार प्रदर्शन प्रो. अनिल जाधव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ. विनोद निताले, डॉ. आशीष दुबे, संजय पाखोडे, राजेश झोलेकर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड