लोकसारंग फाउंडेशन की डाईरेक्टर रश्मि शर्मा ने दिया धरने पर बैठे पहलवानों का साथ

० ओम पियूष ० 
नयी दिल्ली - धरने पर बैठे रेस्लरों की मांग का समर्थन करने लोकसारंग फाउंडेशन की डाईरेक्टर भी अपनी युवा टीम के साथ जंतर मंतर पहुंची ! उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि देश के लिए मेडल लाने वाले खिलाडियों को इतनी ठंड में सड़क पर बैठना पड़ रहा है । जब तक इन खिलाडियों को न्याय नहीं मिलता और दोषी को दण्ड नहीं मिलता,हम मजबूती से इनके साथ खड़े हैं । उन्होंने कहा कि यह खिलाडी हमारे चैंपियन हैं और हम इनके साथ हो रहे आन्याय को बर्दाश्त नही कर सकते।

इन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है , इनके हितों ,हकों और इनकी मांगों के लिए हम मनसा वाचा कर्मणा इनके साथ खड़े हैं । जितनी लम्बी लडाई लड़नी होगी , हम लड़ेंगे । विनेश फोगाट जी ने जो काम किया है वो हिम्मत का काम है। इससे उन महिलाओ को भी हिम्मत मिलेगी जो वर्क प्लेस पर शोषण का शिकार होतीं हैं। यह लडाई सिर्फ़ उनकी नहीं, बल्कि हम सबकी है।

 इसलिए कंधे से कंधा मिलाकर हम सबको समवेत हुन्कार भरनी होगी। सरकार को भी इस बाबत गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए ताकि शीघ्राति शीघ्र इन खिलाडियों को न्याय हासिल हो सके। क्योंकि खिलाडियों का सम्मान देश का सम्मान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास