पीड़ित परिवार के साथ पुष्पेंद्र भारद्वाज ने किया थाने का घेराव

० आशा पटेल ० 
जयपुर - सांगानेर विधानसभा के वार्ड 83 में डेढ़ माह पूर्व नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस प्रशासन की भारी लापरवाही देखने को मिली। जिसकी लापरवाही की वजह से तनाव और चिंता में पीड़ित पिता ने दम तोड़ दिया । जिसकी सूचना मिलते ही सांगानेर के कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने मुहाना थाने का घेराव ब्लॉक अध्यक्ष मानसरोवर रतन सैनी , ब्लॉक अध्यक्ष सांगानेर राजीव चौधरी व पार्षद आशीष परेवा , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील सिंघानिया व सैकड़ों आमजन के साथ किया ।
सांगानेर जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने मुहाना थाने पहुंचकर थाना इंचार्ज जयप्रकाश पूनियां से बात की और पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई इस तरह की कार्यशैली से एक गरीब की जान जाने की घटना पर बहुत अफ़सोस व्यक्त किया और कहा की इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैँ ।भारद्वाज ने थाना इंचार्ज को अगले 5 दिन में बच्ची को ढूंढने का समय दिया है अन्यथा आम जनता के हित में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों आमजन मौजूद थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली