आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि मधु विहार के निवासी अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते है

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - ए एस आई स्वर्गीय शंभूदयाल मीणा की शहादत को याद करते हुए मुख्यमंत्र अरविंद केजरीवाल ने स्वर्गीय शंभू दयाल ,एएसआई को उनके घर मधु विहार जाकर परिवार वालों को एक करोड़ की सहायता राशि प्रदान की। ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस मायापूरी पुलिस स्टेशन पर तैनात अपनी ड्यूटी के दौरान एक अपराधी को पकड़ने में अपनी शहादत दी थी ।  उनकी इस शहादत को और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए मुख्य मंत्री ने सम्मान के साथ एक करोड़ की सहायता राशि स्वर्गीय शंभू दयाल के परिवार को प्रदान की। 
पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड में उनके निवास पर सी एम् ने कहा कि उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन कर पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हम मधु विहार के निवासी अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते है जिन्होंने शंभूदयाल को शहीद का दर्जा देकर मरणोपरांत सम्मानित किया है तथा हम अपने इस शहीद को नमन करते हुए श्रंधांजलि अर्पित करते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास