गलता धाम में गाँधीजी अस्थि विसर्जन दिवस मनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि विसर्जन दिवस पर गलता धाम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा व गांधी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजस्थान समग्र सेवा संघ के प्रवक्ता अनिल गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत के बाद गाँधीजी के अनुयायियों ने उनकी अस्थि विसर्जन दिवस 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थि भस्मी देश की सभी पवित्र नदियों में प्रवाहित करी गईं।जयपुर में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री और राजस्थान कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष एवं राजस्थान सम्रग सेवा संघ के संस्थापक गोकुल भाई भट्ट द्वारा गांघीजी की अस्थि भस्मी गलता कुंड, जयपुर में प्रवाहित करी गई थी। 
राजस्थान में गलता कुंड, जयपुर, चंबल नदी तट कोटा, त्रिवेणी धाम पुष्कर अजमेर, कपिलमुनि पवित्र तालाब, डूंगरपुर, कोलायत बीकानेर, त्रिवेणी धाम, भीलवाड़ा व अन्य स्थानों में पर भी गांधीजी की अस्थि भस्म प्रवाहित हुई थीं। उस समय से हर वर्ष 12 फरवरी पर जंहा गाँधीजी की अस्थि विसर्जित हुई ,सर्वोदय मेले का आयोजन होता रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में सर्वोदयी, गांधीवादी शामिल रहते रहे हैं। अस्थि विसर्जन दिवस कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना के बाद गांधी विचार गोष्ठी में राजस्थान समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने वर्तमान समय में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली फासिस्ट शक्तियों के खिलाफ गाँधीजी के कौमी एकता को आत्मसाध्य करने पर बल दिया साथ ही गांधी विचार यात्रा से लौटे वरिष्ठ गांधियन गोपाल शरण का माला पहना कर स्वागत किया।

 30 जनवरी गांधी जी की शहादत दिवस से गांधी विचार यात्रा के प्रथम चरण जयपुर से गांधी जी की जन्मस्थली पोरबंदर, कर्मस्थली कोरचब, साबरमती, सेवाग्राम एवं समाधि स्थल राजघाट लगभग 4100 किमी स्कूटर से चलकर संग्रहित पावन मिट्टी को संघ के गोपाल शरण ने गांधीवादी सवाई सिंह व धर्मवीर कटेवा को भेंट करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को गांधी जी के 18 रचनात्मक कार्य यथा कौमी एकता, दलित, आदिवासी, महिला उत्थान, खादी, ग्रामस्वराज, नशाबंदी पर काम करना होगा 

तभी गांधी के सपनों का भारत साकार होगा। कार्यक्रम में मुख्य तौर राजस्थान समग्र सेवा संघ, राजस्थान राज्य गांधी स्मारक निधि, राजस्थान खादी संघ, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के सर्वोदयी गांधीवादी विचार से जुड़े बाबूलाल यादव, मदनलाल नामा, जयसिंह राजोरिया, उमेश शर्मा, कौशल सत्यार्थी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा