अटल आजाद स्मृति सम्मान समारोह एवं राजनीति के शिखर पृरूष

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्लीः आजाद भारत सनातन संघ के तत्वधान में अटल आजाद स्मृति सम्मान समारोह एवं राजनीति के शिखर पृरूष नामक संगोष्ठी का आयोजर किया गया।इस अवसर पर आजाद भारत सनातन संघ  के कार्यकर्ताओं ने पानी पेड़ और पहाड़ बचाओ और आजाद भारत को सनातन-समृद्ध बनाओ का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. विजय सोनकर शास्त्री ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपयी के साथ विताये हुुए लम्हों को याद किया
आजाद भारत सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज गिरी ने संस्थान के कार्यप्रणाली के बारे में युवाओं को संबोधिन करते हुए कहा कि हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि देश की आनेवाली पीढ़ी को प्रकृतिक संसाधन हमेशा मिलता रहे इसके लिये हमें हमेंशा सचेत रहना होगा उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि यह संकल्प लें कि हम प्राकृतिक संसाधनो का दोहन नही करेंगे। इस अवसर पर समाज के हित का कार्य करने वाले तमाम विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदेश वर्मा, अटल जी की पोती अंजली मिश्रा और चंद्रभूषण सिंह ने भी संबोधित किया। एन.सी.सी की छात्राओं ने महिला शसक्ति करण की मिशाल प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अम्बुज तिवारी, संजय गिरि, दिनेश तिवारी भरत, मानवेद्र, सिता राम, गिरीश निशाना, और मनोज जैसे भारी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहे तथा मंच का गरिमा मयी संचालन प्रोफेसर रवि शर्मा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार