तूफान' लेकर आ रहे हैं प्रवेश लाल यादव और अमरीश सिंह

० संवाददाता द्वारा ० 
पटना - भोजपुरी के दो बड़े कलाकार प्रवेश लाल यादव और अमरीश सिंह जल्द ही तूफान लेकर आने वाले हैं। यह तूफान भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली होगी, जिसकी शूटिंग आज से मुंबई में शुरू हो गई है। रोहन फिल्म्स एंटरटेनमेंट और रंभा एंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म तूफान का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्देशन कई सुपरहिट फिल्में दे चुके रवि सिन्हा कर रहे हैं। जबकि इस फिल्म के निर्माता रघुनंदन साह, रामकरण गौड़ और रमेश सिंह हैं को प्रोड्यूसर अरुण सिंह काका हैं।

फिल्म तूफान की शूटिंग मुंबई के अलावे यूपी के खूबसूरत लोकेशन पर भी होने वाली है। फिल्म तूफान में एक बात और भी खास है कि पहली बार इस फिल्म में अमरीश सिंह और प्रवेश लाल यादव साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों के दमदार एक्शन पैंट सीक्वेंस दर्शकों को देखने के लिए मिलने वाला है। फिल्म को लेकर रवि सिन्हा ने कहा कि तूफान सच में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक बार आ तहलका बचाने वाली है। इस फिल्म की कहानी बेहद अलग और अनोखी है जिस पर काफी मेहनत की गई है और अब इससे फिल्म आया अभी जा रहा है वह भी बड़े स्केल पर।

 फिल्म में सभी अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं। प्रवेश लाल यादव और अमरीश सिंह के साथ फिल्म में अर्शी, राधा सिंह, टीनू वर्मा, प्रकाश जैश, अली खान अरुण सिंह काका रजनीश पाठक और नीरज यादव समेत कई अन्य दिग्गज भोजपुरी कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के गीत संगीत भी दमदार और कर्णप्रिय होंगे। फिल्मी संगीत भरत चौहान ने दिया है जबकि गीत लिखे हैं चित्रांगद ने।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड