राय सिख फाउंडेशन द्वारा रतिया में आयोजित रक्तदान शिविर में 113 लोगों ने रक्तदान किया

० योगेश भट्ट ० 
रतिया -राय सिख फाउंडेशन द्वारा रतिया में आयोजित रक्तदान शिविर में 113 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्त एक ऐसा पदार्थ है जिसे अभी तक प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है। राय सिख फाउंडेशन की ओर से नानकसर गुरुद्वारा भिरदाना में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 113 लोगों ने रक्तदान किया. जिसमें महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस विशाल रक्तदान शिविर के दौरान सुखमणी साहिब का जाप और गुरबाणी का कीर्तन किया गया। 

राय सिख फाउंडेशन के संस्थापक संदीप सिंह राय ने बताया कि इस शिविर के दौरान महा मंडलेश्वर बाबा विकास दास , बाबा त्रिलोक सिंह , बाबा बूटा सिंह , जिला परिषद चेयरमैन सुभाष खीचर , जिला पार्षद वकील नथवान एवं बंटी सहयाग , निदेशक अंगरेज सिंह सह संस्थापक सुरिंदर सिंह व संदीप सिंह राय, सरपंच जसविंदर सिंह, सरपंच हरदीप, रमेश सरारी व जसविंदर जस्सी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली