असम के राज्‍यपाल कटारिया और विधानसभा में सर्वश्रेष्‍ठ विधायकों का सम्‍मान 20 मार्च को

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा में 20 मार्च को असम के राज्‍यपाल गुलाब चन्‍द कटारिया और सर्वश्रेष्‍ठ विधायक अमीन खां और अनिता भदेल का सम्‍मान किया जायेगा। समारोह में विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्‍द्र राठौड सहित मंत्री मण्‍डल के सदस्‍यगण व विधायकगण मौजूद रहेंगे।

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ की राजस्‍थान शाखा के तत्‍वावधान में प्रभावी एवं सार्थक लोकतंत्र को बढ़ावा देने में विधानमण्‍डल की भूमिका विषय पर सेमीनार के आयोजन के साथ ही पहली से पन्‍द्रहवीं विधानसभा के सदस्‍यों के जीवन परिचय पर आधारित सॉफ्टवेयर हमारे विधायक का लोकार्पण भी किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार