सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल चेटीचंड महोत्सव 2023 मनाया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। सिंधी समाज राजेंदर नगर, दिल्ली ने भगवान झूलेलाल चेटीचंड महोत्सव 2023 को बडी धूमधाम से मनाया इस अवसर पर सिंधी समाज, दिल्ली के सचिव नरेश बेलानी ने बताया हमने अपने इष्ट भगवान झूलेलाल चेटीचंड का शोभा यात्रा को बडी धूमधाम से निकाला। शोभा यात्रा को पूरा करने में 2 घंटे से ज्यादा लगा।

इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया दिल्ली के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने बताया शोभा यात्रा के समय जब हम पुराने और नए राजेंद्र नगर से गुजर रहे थे तब वहां के सिंधी समाज के अलावा अन्य सभी जाति एवम धर्म के लोगों ने सिंधी समाज के ईस्ट भगवान झूलेलाल चेटीचंड की शोभा यात्रा को जगह जगह रोक कर भव्य स्वागत किया।

नारी शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉक्टर संगीता त्यागी ने सिंधी समाज के ईस्ट भगवान झूलेलाल चेटीचंड की जयंती एवम सिंधी समाज के नए नव वर्ष के अवसर पर सभी सिंधी समाज को बधाई देते हुए कहा भगवान झूलेलाल चेटीचंड ने सभी समाज को एकता के साथ रहने एवम समाज को भलाई की और ले जाने का संदेश दिया हमें इसका निर्वाह करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास