गुलाबी नगरी में हुआ जार्जियन नाटक का मंचन - शास्त्रीय व लोक नृत्य भी

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुर: जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जॉर्जिया से आए नाटक का मंचन किया गया। रंगायन सभागार में हुए नाटक को जयपुर वासियों ने खूब सराहा। भाषागत कठिनाइयों को बड़ी सहजता से हिंदी सब टाइटल के जरिए दूर कर दिया गया। इस दौरान शास्त्रीय और राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। जयपुर घराने की कथक नृत्यांगना मनस्वीनी शर्मा की कथक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मनस्वीनी ने बेहतरीन फुटवर्क व भाव भंगिमाओं से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद जॉर्जिया से आए कलाकारों ने 'द जू स्टोरी' नाटक का मंचन किया।
आपसी संघर्ष के कारण इंसानों की हो रही दुदर्शा को जानवरों की जिंदगी के जरिए प्रदर्शित किया गया। नाटक के जरिए रंगमंच प्रेमियों को जॉर्जिया की नाट्य शैली से रूबरू होने का मौका मिला। लाइट और वेशभूषा ने दर्शकों को रोमांचित किया। इसके बाद चिरमी सपेरा ग्रुप के कलाकारों की 'चरी नृत्य' की प्रस्तुति यकायक माहौल को बदल देती है। राजस्थानी रंगों से रंगायन में बैठे दर्शक रंगे नजर आने लगते हैं। अंत में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड