'तू झूठी मै मक्कार' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पहुंची पिंक सिटी जयपुर, किया फिल्म का प्रोमोशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर - रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मै मक्कार का प्रमोशन जोरो शोरों में हो रहा है। हालांकि जहां रणबीर और श्रद्धा के फैन्स प्रोमोशन्ल इवेंट्स में  दोनों की एक झलक देखने को उतावले है, वहीं मेकर्स ने अलग-अलग शहरों में फिल्म के लीडिंग स्टार के साथ प्रमोशन्ल एक्टिविटी प्लान की हैं, जिसके चलते अब सबकी पसंदीदा 'झूठी' श्रद्धा आज राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में अपनी फिल्म का प्रचार करती दिखाई दी। वैसे इससे पहले श्रद्धा पुणे, इंदौर और अहमदाबाद में भी फिल्म का जोरदार प्रोमोशन करती नजर आ चुकी हैं।
तू झूठी मै मक्कार में रणबीर और श्रद्धा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म के प्रोमो से लेकर अब तक रिलीज हुए फिल्म के बाकी गानों ने भी लोगों पर अपना खूब जादू चलाया है। हाल ही में जारी फिल्म का शो मी द ठुमका पर फैन्स अपनी रील्स शेयर कर रहे है। ऐसे में अब बस किसी चीज का इंतजार है तो वह है 8 मार्च का जब अपने झूठी और मक्कार को फैन्स थिएटर्स में देख पाएंगे।

तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड