चेयरमैन इकराम राजस्थानी को मिला कला पुरोधा सम्मान

० आशा पटेल ० 
जोधपुर . राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर ने प्रदेश के वरिष्ठ कवि,कलाकार ,अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार और पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के चेयरमैन इकराम राजस्थानी को "कला पुरोधा सम्मान" से नवाज़ा है | यह पुरस्कार उन्हें कला, संगीत, साहित्य ,संस्कृति की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है | 

भव्य समारोह में यह सम्मान उन्हें मेला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री रमेश बोराणा तथा संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू द्वारा प्रदान किया गया | इकराम राजस्थानी ने सबका हार्दिक प्रकट करते हुए इस पुरस्कार को अपने समय के सुप्रसिद्ध गायक, लोक शिरोमणि स्व.मास्टर अलाउद्दीन (पिता जी) को समर्पित किया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार