बनोधिया वैश्य सभा के तत्वाधान मे होली मिलन एवं विवाह परिचय सम्मेलन

० आरिफ जमाल ० 
नयी दिल्ली - बनोधिया वैश्य सभा पालम ,दिल्ली के तत्वाधान मे होली मंगल मिलन समारोह एवं विवाह परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन एम पी क्लब नार्थ एवेन्यू नई दिल्ली, मे आयोजित किया गया! इस प्रोग्राम मे दिल्ली के अलावा मेरठ, अम्बाला, जगाधरी, पानीपत से बिरादरी के लोग भारी सख्या मे अपने परिवारों सहित पधारे तथा आयोजन मे शामिल हुए सदस्यों ने अपने अपने विचार भी रखे! इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सतीश कुमार वैश्य ने कहा कि बनोधिया वैश्य समाज दहेज़ जैसी कुरीति का हमेशा से विरोध करता आया है,साथ ही संस्था की अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था समाज हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर काम करती रहती है।
 दिल्ली बाहर से आये लोगों ने भी अपने बनौधिया समाज की एकता और जागरूकता पर जोर दिया। बिरादरी के परिवारों के बच्चो ने नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक अशोक कुमार वैश्य ने कहा कि बनोधिया सनाज की युवा पीढ़ी को जागरूक होना चाहिए और अपनी बिरादरी की संस्कृति और परंपरा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अपनी बिरादरी के इतिहास और समाज के लिए दिए गए बलिदान पर विस्तार से बताया । इसके पश्चात सभा के अधिकारीयों ने बच्चों को पुरुस्कार वितरण करके प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया! 
मंच सञ्चालन सभा के महासचिव रवि कुमार वैश्य द्वारा किया गया। सभा के कोषाध्यक्ष के साथ युवा संगठन सचिव ने मिलकर वैवाहिक कार्यक्रम को अंजाम दिया साथ ही सभा की कार्यकारणी मे नये सदस्यों को शामिल भी किया गया ! सभा की कार्यकारिणी में शामिल किए गए लोगों के नाम, जगदीश वैश्य,दुर्गा कश्यप,कमल गुप्ता, श्रीमति सविता,श्रीमती राजबाला,विजय कुमार वैश्य,देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार (पाण्डेय) को सभा मे सम्मलित किया है!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड