आरसीडीएफ ने दूध बिक्री में रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 32.86 लाख ली. दूध बिक्री का रिकार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने इसी वर्ष जनवरी में 52 लाख 51 हजार किलोग्राम दुग्ध संकलन के ऐतिहासिक रिकार्ड के बाद अब दूध बिक्री में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डेयरी फैडरेशन और राज्यभर में इससे सम्बध जिला दुग्ध संघों ने एक ही दिन में 32 लाख 86 हजार लीटर दूध की बिक्री कर नया रिकार्ड बनाया है।

फैडरेशन की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक सुषमा अरोड़ा ने बताया कि फैडरेशन के 45 वर्षों के इतिहास में सरस दूध की एक ही दिन में यह सर्वाधिक बिक्री है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरस दूध के विपणन में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय 2021-22 में जहा औसतन 18.74 लाख लीटर प्रतिदिन सरस दूध की बिक्री हुई, वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर औसतन 22.47 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुॅंच गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गर्मियों में दूध और दूध से बने तरल उत्पादों की खपत बढ़ने से डेयरी फैडरेशन के दुग्ध विपणन में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार