सूडान से जयपुर पहुंचे राजस्थानियों का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

 
० आशा पटेल ० 
जयपुर -सूडान से रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत मुंबई होते हुए 6 नाॅन रेजिडेंट राजस्थानी जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे। रेस्क्यू किए हुए इन सभी राजस्थानियों को इनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य सरकार के जिला प्रशासन एवं राजस्थान फाउंडेशन द्वारा ली गई है।  इंडिगो की फ्लाइट से दशरथ सिंह, ओंकार सिंह, सिंह दशरथ, उत्तम सिंह राठौड़, हबीब खान और शबनम खान का जयपुर में स्वागत हुआ। विस्तारा की फ्लाइट से एक और राजस्थानी ओंकार लाल गोपावत उदयपुर पहंुचे।
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, जो रेजिडेंट कमिश्नर भी हैं, ने बताया की, “मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंसा प्रभावित सूडान में राजस्थानियों की सुरक्षा और निकासी सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए है। उनके प्रयासों के कारण ही हम विदेश मंत्रालय को प्रवासी राजस्थानियों के बारे में प्रामाणिक जानकारी देने वाले सर्वप्रथम राज्य बने। इसके साथ ही सूडान से लौटे सभी राजस्थानियों को चाहे वे फ्लाइट, बस या किसी अन्य प्रकार के परिवहन से यात्रा कर रहे हों, राज्य सरकार उनको उनके गंतव्य स्थान तक निःशुल्क पहुंचायेगी। सूडान से राजस्थानियों को सुरक्षित निकालने में हमारा प्रवासी परिवार भी काफी मददगार रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार 36 नाॅन रेजिडेंट राजस्थानी दिल्ली पहुंचे थे और उन्हें उनकी मातृभूमि पहुंचाने की व्यवस्था राजस्थान फाउंडेशन द्वारा की गई थी। ज्ञात रहें कि गृहयुद्ध के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केन्द्रीय सरकार की ओर से चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन ‘ऑपरेशन कावेरी‘ के तहत राजस्थानियों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड