एंजल वन के कारोबारमें तेजी बरकरार~वित्तीय परिणामों की घोषणा

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : एंजल वन लिमिटेड ने 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने अंकेक्षितया ऑडिटेडस मे  वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी का औसत दैनिक राजस्व(एडीटीओ)23 की तीसरी तिमाहीके 14.5 ट्रिलयनरुपये के मुकाबले23 की चौथी तिमाहीमें 18.5 ट्रिलियन रुपये हुआ है, जो तिमाहीआधार पर 27.7% अधिक है। यह वित्त वर्ष 22 के 6.5 ट्रिलियन रुपये के मुकाबलेवित्त वर्ष 23 में 13.6 ट्रिलियनरुपये हुआ है, जिसमेंसालानाआधार पर 110.4% की वृद्धि हुई है। एंजल वन का समग्र कुल सकल राजस्व 23 की तीसरी तिमाही के 7,597 मिलियन रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर 9.4% की वृद्धि के साथ 8,311 मिलियन रुपये हुआ है। 

इसमें वित्त वर्ष 22 के 22,971 मिलियन रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 23 में 30,211 मिलियन रुपये के साथ सालाना आधार पर 31.5% की वृद्धि हुई है।कंपनी का समेकित ईबीडीएटी तिमाही आधार पर 19.6% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के 3,099 मिलियन रुपये से बढ़कर 23 की चौथी तिमाही में 3,705 मिलियन रुपये हुआ है। यह सालाना आधार पर 42.9% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 22 के 8,554 मिलियन रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 12,221 मिलियन रुपये हुआ है।

एंजल वन का जारी परिचालन से समेकित कर पश्चात लाभ तिमाही आधार पर 17.1% की वृद्धि के साथ 23 की तीसरी तिमाही के 2,280 मिलियन रुपये से बढ़कर 23 की चौथी तिमाही में 2,670 मिलियन रुपये हुआ है। यह सालाना आधार पर 42.4% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 22 के 6,251 मिलियन रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 8,902 मिलियन रुपये हुआ है।निदेशक मंडल ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर के लिए 13.6 रुपये के लाभांश की घोषणा की है, जो अंतरिम और अंतिम लाभांश को मिलाकर है और यह तिमाही के कुल समेकित कर पश्चात लाभ का 43% है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा