नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के आर्ट-हाउस का कोकिलाबेन ने किया उद्घाटन

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 16 हजार वर्गफुट में फैले, आर्ट हाउस को लॉन्च किया। कल्चरल सेंटर के मेगा लॉन्च कार्यक्रम में अंबानी परिवार की चार पीढ़िया एक साथ नज़र आई।  नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत पर भारतीय फैशन के प्रभाव को दिखाती एक नायाब किताब 'इंडिया इन फैशन’ का विमोचन किया। ईशा अंबानी ने दर्शकों के लिए किताब के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को पढ़कर सुनाया। गायक प्रतीक कुहाड़ ने अपनी मधुर आवाज़ से विमोचन पर मौजूद कला प्रेमियों का दिल जीत लिया।
आर्ट हाउस में ‘संगम’ नाम से एक उद्घाटन प्रदर्शनी लगी। जिसे भारत के प्रसिद्ध सांस्कृतिक विचारक रंजीत होसकोटे और न्यूयॉर्क में बसे कलासंग्राहक और गैलरिस्ट जेफ़्री डाइच ने डिज़ाइन किया है। देश-दुनिया के 10 प्रसिद्ध कलाकरों की 50 से अधिक कृतियां प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांचेस्को क्लेमेंटे, अनसेल्म कीफ़र और सेसिली ब्राउन कलाकारों के काम को भारत में पहली बार प्रदर्शित किया गया है। भारतीय कलाकारों भूपेन खखर, शांतिबाई, रंजनी शेट्टार और रतीश टी के काम को भी यहां देखा जा सकता है।
आर्ट हाउस के डिजाइन की खासियत यह है कि इसे प्रदर्शनी की जरुरतों के हिसाब से ढाला जा सकता है। चार मंजिला इस आर्ट हाउस को बनाने में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। विश्वस्तरीय कला प्रदर्शनियों से लेकर तकनीक या शिक्षा से जुड़ी वर्कशॉप और कार्यक्रम भी यहां आयोजित किए जा सकते हैं। नई प्रतिभाओं को सामने लाने और कला को बढ़ावा देने में आर्ट हाउस अहम भूमिका निभाएगा। वैश्विक मंच मिलने से भारत के युवा कलाकारों की प्रतिभा को दुनिया में नई पहचान मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार