अक्षय पात्र में गीता कॉन्टेस्ट के विजेताओं को दिए गए एक लाख तक के नगद पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर | हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के सांस्कृतिक शिक्षा सेवा विभाग एवं कृष्ण भावनामृत सेंटर ) के संयुक्त तत्वावधान में गीता कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया। गीता कॉन्टेस्ट के विजेताओं को दिए गए एक लाख तक नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी के साथ प्रमाणपत्र दिये गये। पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओके प्लस के अध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी एवं हरे कृष्णा मूवमेंट राजस्थान के उप अध्यक्ष अनंत शेष दास एवं गीता कांटेस्ट कार्यक्रम समन्वयक सिद्ध स्वरूप दास उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारम्भ ओम प्रकाश मोदी एवं अनंत शेष दास ने भगवान श्री कृष्ण बलराम के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की |

गीता कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश भर में हुआ जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया | गीता कांटेस्ट कार्यक्रम समन्वयक सिद्ध स्वरूप दास ने बताया कि गीता कांटेस्ट का आयोजन हरे कृष्णा मूवमेंट एवं कृष्ण भावनामृत सेंटर के सहयोग से राजस्थान स्तर पर किया गया | जिसमे अनिरुद्ध चौधरी (बीसीए विद्याथी) ने प्रथम पुरस्कार गीता रत्न के रूप में रु 5,000/- पुरस्कार राशि, मीनू अग्रवाल (ग्रहणी) एवं मुकेश कुमार प्रजापत ( एमएससी मैथ्स विद्यार्थी) को द्वितीय पुरस्कार गीता भूषण के रूप में 

रु 5500/- पुरस्कार राशि एवं वसुधा वार्ष्णेय (बी कॉम विद्यार्थी ) एवं रेणु सिंह राणा (अध्यापिका) को तृतीय पुरस्कार गीता श्री के रूप में रु 2550/- की पुरस्कार राशि दी गयी | इसके अलावा 50 सांत्वना पुरस्कार राशि 1100/- भी दिए गये | साथ ही विशेष आकर्षक ट्रॉफी एंड प्रमाणपत्र दिए गए एवं प्रत्येक प्रतिभागी को भी प्रमाण पत्र दिए गए | हरे कृष्ण मूवमेंट, जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि गीता कांटेस्ट द्वारा लोग भगवद गीता का अध्यन करे रहे है एवं आज की मानसिक समस्याओ से हट कर भारतीय संस्कृति जुड़े रहे एवं अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में अद्यात्मित सुख प्राप्त कर सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड