महिला पहलवानों के समर्थन में संयुक्त प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
 जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।भारतीय कुश्ती फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह जिन पर की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है ,तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति,अखिल भारतीय किसान सभा,सीटू और एसएफआई ने प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मजदूर-किसान भवन हटवाड़ा रोड से शुरू होकर प्रदर्शन सिविल लाइंस चौराहे पर पहुंचा। चौराहे पर विरोध सभा का आयोजन किया गया ।
सभा को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के जिला सचिव डॉ.संजय"माधव",जनवादी महिला समिति की सुमित्रा चोपड़ा,सीटू के जिला अध्यक्ष सुरेश कश्यप,एसएफआई के सागर मीणा और महिला समिति क नीरज चौहान ने संबोधित किया। विरोध सभा में वक्ताओं ने महिला-खिलाड़िओं के यौन उत्पीड़न के दोषी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को केंद्र की भाजपा आरएसएस की मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे संरक्षण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास