डी. ई. शॉ इंडिया का बेंगलुरु और गुरुग्राम में नए कार्यालय खोलने की घोषणा

० योगेश भट्ट ० 
हैदराबाद.
बेंगलुरु और गुरुग्राम के दोनों कार्यालयों की शुरुआत संयुक्त रूप से 300 से अधिक कर्मचारियों से हुई है, जबकि डी. ई. शॉ इंडिया के अधिकांश कर्मचारी हैदराबाद से काम कर रहे हैं। नए कार्यालय पूरे भारत की शीर्ष प्रतिभाओं को अधिक व्यापक रूप से जुड़ने और प्रौद्योगिकी व वित्त क्षेत्रों के उच्च क्षमता वाले पेशेवरों की हमारी मांग पूरी करने में सहयोग देंगे।डी. ई.शॉ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो डी. ई. शॉ समूह का एक हिस्सा है, ने बेंगलुरु और गुरुग्राम में नए कार्यालय खोलने की घोषणा की है।

डी. ई. शॉ समूह की कार्यकारी समिति के सदस्य एडी फिशमैन ने कहा, "भारत के हमारे प्रतिभाशाली सहयोगियों ने 25 वर्षों से भी अधिक समय तक फर्म में नव परिवर्तन लाने में मदद की है।" "हैदराबाद में रहने के साथ-साथ हम बेंगलुरु और गुरुग्राम के लोगों से जुड़ कर प्रतिभाशाली सहयोगियों की बढ़ती संख्या को आकर्षित करके प्रसन्न हैं।" 
डी. ई. शॉ इंडिया के प्रबंध निदेशक तथा संचालन समिति के सदस्य, चरित्र मेहता ने कहा, "हमारा भौगोलिक विस्तार भर्ती के अवसर प्रदान करेगा, हमारे कर्मचारियों के लिए स्थान के चयन के अवसर बढ़ाएगा, 

और हमारी पहले से प्राप्त प्रतिभाओं की विविधता और निपुणता को मजबूती मिलेगी। " इन नए अध्याय की शुरुआत में हम कई और असाधारण प्रतिभाओं का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं जो जटिल कारोबारी समस्याओं को हल करने में हमारी मदद कर सकते हैं। जाने-माने व्यावसायिक पार्कों में स्थित नए कार्यालय अनेक वैश्विक कंपनियों के पड़ोसी हैं। ये फर्म के हैदराबाद स्थित मौजूदा कार्यालयों की तरह ही अत्याधुनिक कार्यक्षेत्र हैं जो फर्म की सहकारी कार्यशैली और लोकाचार को सुविधाजनक बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड