डॉ. माल्या पुनः तीन वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 ० आशा पटेल ० 
जयपुर ।  मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था के पंजीकृत सदस्यों की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन करतारपुरा जयपुर स्थित समर्पण वस्त्र बैंक परिसर में किया गया। बैठक संस्था के संरक्षक व सेवानिवृत्त आईआरएएस सी. एल. वर्मा की अध्यक्षता में की गई । मीटिंग की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे रामावतार नागरवाल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सदस्यों ने संस्था के संविधान की धारा 3,5, 6 ,11 व 12 में संशोधन प्रस्ताव पारित किया ।
प्रबन्ध कार्यकारिणी गठन के लिए मुख्य संरक्षक कमल नयन खण्डेलवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया ।  कमल नयन खण्डेलवाल ने गत वर्षों में डॉ. दौलत राम माल्या के नेतृत्व किये गये सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पुनः अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया ।जिसका सभी समर्पण सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया । सदस्यों ने सर्व सम्मति से पुनः 3 वर्ष के लिए डॉ. माल्या को अध्यक्ष निर्वाचित किया और प्रबन्ध कार्यकारिणी गठित करने की ज़िम्मेदारी दी । 
डॉ. माल्या ने संस्था सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए समर्पित भाव से सेवा करने का प्रण लिया । इस अवसर पर संस्था के एज्युकेशनल एम्बेसेडर अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड