WPI ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तत्काल इस्तीफे की मांग की

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नयी दिल्ली-वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती अराजकता की कड़ी निंदा की और सीएम योगी के इस्तीफे और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसक्यूआर इलयास ने अतीक अहमद, उनके भाई और उनके बेटे की जघन्य हत्याओं की कड़ी आलोचना की और इसे सत्ता के संरक्षण में पोषित आतंकवाद बताया उन्होंने यूपी में दिनदहाड़े हत्याओं और मुठभेड़ों के साथ बढ़ती कानूनहीनता और अराजकता की कड़ी निंदा की और कहा कि राज्य में अपराध दर बढ़ रहा है, क्योंकि अपराधियों को वर्तमान व्यवस्था से खुली छूट मिली हुई है।

उन्होंने कहा, "अगर अतीक अहमद दोषी था तो कानून अपना काम करता, हम एक सभ्य समाज में रहते हैं किसी जंगल के कानून से शासित नहीं हो रहो रहे है। न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन का सम्मान होना चाहिए अक्षरशः भा और इसकी आतमा का भी।" डॉ. इलयास ने कहा, "इन भीषण हत्याओं और मुठभेड़ों के माध्यम से वर्तमान सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण और घृणा को बढ़ावा दे रही है, विपक्षी नेताओं को खत्म कर रही है, अनुकूल राजनेताओं के खिलाफ गवाही को नकार रही है, आतंकवाद, अराजकता और दण्ड से मुक्ति को बढ़ावा दे रही है और विश्व स्तर पर भारत की छवि को नष्ट कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के इस्तीफे की मांग की और उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। और मांग की कि सुप्रीम कोर्ट अपनी निगरानी में इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार