जोधपुर के सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह ने माउंट लोबुचे पिक में 6119 मीटर पर फहराया तिरंगा

० आशा पटेल ० 
जोधपुर । जोधपुर जिले में कार्यरत सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह द्वारा नेपाल के हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित माउंट लोबुचे पीक 6119 मीटर पर सफलता पूर्वक क्लाइंबिंग कर राष्ट्रीय ध्वज और राजस्थान पुलिस का फ्लैग लहराया है। भंवर सिंह राजस्थान पुलिस के प्रथम व्यक्ति हैं जिन्होंने 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर क्लाइंबिंग कर सफल पर्वतारोहण को अंजाम दिया है।

डीसीपी पूर्व डॉ अमृता दुहन ने बताया कि थाना रातानाडा के उप निरीक्षक भंवर सिंह ने नेपाल के हिमालय पर्वत श्रंखला में स्थित माउंट लोबुचे पीक 6129 मीटर पर प्रथम प्रयास में सफल क्लाइंबिंग कर चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और राजस्थान पुलिस का दर्ज कराया गया। माउंट लोबुचे पीक जो कि टेक्निकल चैलेंजिंग माउंटेन की श्रेणी में आता है, इसे सफल आइस क्लाइंबिंग व हाई किंग करते हुए एसआई भंवर सिंह द्वारा सफलता अर्जित की गई है। डीसीपी ने बताया कि एसआई भंवर सिंह का लक्ष्य माउंट एवरेस्ट और विश्व के अन्य टॉप माउंटेन पर पर्वतारोहण करना है। जिसकी तैयारी वह अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार