कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने मनाया जश्न

० संवाददाता द्वारा ० 
कोटा - कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से जश्न मनाया गया आतिशबाजी कर मुंह मीठा कराया गया  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने आबिद कागज़ी को माला पहनाकर साफे बांधकर स्वागत किया और बधाई दी कागजी कर्नाटक चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से पर्वेक्षक लगाए गए थे और उनके पास चार से पांच विधानसभाओं की जिम्मेदारी थी

 कागज़ी अपनी पूरी टीम के साथ 7 दिनों तक कर्नाटक में चुनाव में रहकर कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया सभाएं आयोजित कराई और घर-घर जाकर वोट मांगे कागजी ने इस अवसर पर कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति को नकारा है और भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है कर्नाटक चुनाव में जनता ने bjp को सिरे से नकार दिया है 

कर्नाटक की जीत समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है कागजी ने सोनिया गांधी राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे प्रियंका गांधी इमरान प्रतापगढ़ी डीके शिवकुमार सिद्धारमैया सभी को जीत की मुबारक बाद दी है  इस अवसर पर मुख्य रूप से इरशाद खान वसीम वारसी शाहिद खान अजीज भाई नफीस भाई मूँगेयर खान आदि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत