इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल ने कुष्ठरोगियों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : मानव अधिकारों की रक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए कटिबद्ध इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल ने कुष्ठरोगियों की तरफ भी मदद का हाथ बढ़ाया।रविवार को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा,ताहिरपुर स्थित गांधी कुष्ठाश्रम में रहने वाले दर्जनों कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री और जरूरत के सामान प्रदान किए गए।काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा के अलावा उपस्थित थे नेशनल कन्वेनर अरुण बर्मन तथा अन्य सदस्यगण।इन्होंने सभी कुष्ठ रोगियों को जरूरत की चीजें प्रदान की और भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

ज्ञात हो कि इस संस्था की ओर से लगातार मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है।चेयरमैन संजय सिन्हा ने इस संवाददाता को बताया कि हम सामाजिक कार्यों के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।दिल्ली के अलावा कई प्रदेशों में धीरे धीरे इसका विस्तार हो रहा है।ज्ञात हो कि पदम श्री अवार्ड से सम्मानित समाज सेवी सरदार जितेंद्र सिंह शंटी, जंप रोप एथलीट सरदार जोरावर सिंह,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रोफेसर डॉक्टर रोमेश गौतम मिश्रा आदि ने भी इस संस्था को अपनी शुभकामना दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड