महिला पहलवानों के समर्थन में पूरे देश में रैली

० आशा पटेल ० 
जयपुर । सीटू और जनवादी महिला समिति और एपवा द्वारा संयुक्त रूप से मजदूर किसान भवन से एक रैली शुरू की गई रैली ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल अजमेर रोड होती हुई सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइन पर पहुंचकर आम सभा में बदल गई। रैली में महिला पहलवानों के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की गई तथा बीजेपी सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई तथा महिला रेसलर पर अत्याचार करने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल थी जिनमें महिला पहलवानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर काफी रोष था और वो जोरदार नारेबाजी कर रही थी। सिविल लाइन पर हुई सभा को सीटू प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष कामरेड सुमित्रा चोपड़ा ,जनवादी महिला समिति की नेता लीला वर्मा, सुनीता चौधरी ,एपवा की नेता मंजू लता, निर्माण यूनियन के प्रदेश महामंत्री कामरेड हरेंद्र सिंह, जयपुर के महामंत्री कामरेड विजय सिंह तंवर,

कामरेड लक्ष्मण सेन, कामरेड बाबूलाल लुगारिया, खेत मजदूर यूनियन की प्रदेश महामंत्री कामरेड दुर्गा स्वामी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया तथा यथाशीघ्र बीजेपी सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की महिलाओं पर अत्याचार करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। जोरदार नारों के साथ सभा समाप्त की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड