जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह नहीं रहे

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने जनमोर्चा (अयोध्या) के संपादक श्री शीलता सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों की पत्रकारिता की सबसे प्रखर आवाज़ थे। जनमुद्दों को समर्पित उनकी पत्रकारिता समझौतों और आत्मसर्मपण से परे थी। वे मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता के प्रतिनिधि और सचेत संपादक थे। 

बहुत छोटे शहर में बैठकर भी उन्होंने बड़ी लकीर खी़ची। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि ऐसे समय में जब संपादक नाम की संस्था को अप्रासंगिक बनाने के प्रयास हो रहे हैं, श्री शीतला सिंह एक आशादीप की तरह थे। उनके निधन से उपजे शून्य को भर पाना आसान नहीं होगा। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य के रूप में भी उनकी सेवाएं स्मरणीय रहेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास