जयपुर रंगमंच के अभिनेता मोईन अयान यूरोप में देंगे प्रस्तुति

० आशा पटेल ० 
जयपुर - नाटक भँवरया कालेट जो कि मोईन अयान द्वारा अभिनीत एवं सिकंदर खान द्वारा लिखित एवं निर्देशित है, का चौथी बार चयन अंतराष्ट्रीय मंच के लिए हुआ है। पिछले बर्षो में इस नाटक के लिए दो बार केन्या, इजरायल एवं कंबोडिया से आमंत्रित किया जा चुका है। पूरी कलंदर ग्रुप की मेहनत से कंबोडिया में इस नाटक का सफल मंचन किया जा चुका है। कलाकार अभी भी अपने जोशोखरोश के साथ तिरंगा यूरोपियन मंच पर तिरंगा फहराने के लिए उत्सुक है।
इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल व्रेमे 2023, बुल्गारिया के लिए मोईन अयान अभिनीत नाटक भँवरया कालेट को निमंत्रण मिला है। मोईन अयान कलंदर सोसाइटी जयपुर से जुड़े हुए रंगकर्मी है। कंबोडिया के बाद एक बार फिर हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व, आने वाले इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल बुल्गारिया में करेंगे।

विश्व भर से आये कई रंग कलाकारों के मध्य एक बार फिर मोईन अपनी प्रस्तुति विश्वपटल पर देंगे। विश्वभर में प्रसिद्ध इस थिएटर फेस्टिवल में भारत के साथ साथ विश्वभर से कई देश भाग लेंगे। 16 से 21 जून तक होने वाले इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आर्मेनिया, इज़राइल, साउथ अफ्रीका, क्रोशिया, लिथुआनिया, लातविया, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, यूक्रेन, सोल्वेनिया और रोमानिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

व्रेमे ग्रुप ऑफ थिएटर 1987 से सेंट्रल यूरोपियन कमेटी के सहयोग से स्थापित है। फेस्टिवल का उद्देश्य दुनिया के युवा कलाकारों के मध्य एक सार्थक संवाद स्थापित करना और विभिन प्रकार की कला एवं विचारों को वैश्विक स्तर पर मंच प्रदान करना हैं। मोईन नाटक में मुख्य किरदार की भूमिका में है। नाटक राजस्थान संस्कृति पर आधारित है जिसमें नृत्य, गायन एवं वादन के साथ सभी ज़रूरी तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। रिसायकल आर्ट पर आधारित इस नाटक के देश में भी कई मंचन हो चुके है।

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Ek bar fir bhadaiya

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड