जयपुर में "श्रंगार" फ़िल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज़

० आशा पटेल ० 
जयपुर।  श्रंगार फिल्म का ट्रेलर व पोस्टर का लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया।
फिल्म के निर्माता एम के मित्तल ने बताया कि हमारी फिल्म कंपनी श्री मित्तल मूवीस की नई फिल्म श्रंगार का निर्माण पूरा हो चुका है। इस फ़िल्म का ट्रेलर लांच किया गया है और यह फिल्म जल्द ही आपके सामने होगी। फिल्म के निर्देशक मंजूर अली कुरैशी ने बताया कि फिल्म आज के जमाने के अनुसार ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहे अवैध संबंध व अवैध व्यवसाय जैसे ज्वलंत विषय पर आधारित है।
इस फ़िल्म में एक ऐसे ही परिवार की कहानी बताई गई है जो ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं ।
इस फिल्म के निर्माता है एम के मित्तल व फिल्म के लेखक संतोष निर्मल एवं राजस्थान के चर्चित कलाकारों में शामिल विनोद भट्ट, मीनाक्षी परमार, शाहिद कुरेशी ,वर्तिका चतुर्वेदी ,मनीषा सैनी, संतोष कंवर एवं मोहम्मद इकबाल खान ने इस फ़िल्म में अपना अभिनय का जलवा दिखाया है। 
आपको बता दें कि मोहम्मद इकबाल खान की यह पहली फ़िल्म है, साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि मोहम्मद इकबाल द राजलक्ष्मी महिला अर्बन को आपरेटीव बैंक जयपुर के सी.ई.ओ हैं। जिन्होंने अत्यंत व्यस्त नोकरी के बावजूद राजस्थानी फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाया है।

श्रंगार फिल्म के पोस्टर व ट्रेलर लांच के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम हेरिटेज डिप्टी मेयर असलम फारुकी ओर फारूक आफरीदी मुख्य्मंत्री ओएसडी के साथ ही एस.एन धौलपुरिया , उर्दू एकेडमी मेंबर आसिफा अली सहित राजस्थानी फिल्मों से जुड़े अन्य साथी  इस अवसर पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड