महानिदेशक पुलिस आवासन पोनुचामी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महानिदेशक पुलिस आवासन ए पोनुचामी को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई और उनके स्वस्थ व सुदीर्घ भावी जीवन कर लिए शुभकामनाएं दी गई। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पोनुचामी को विदाई दी। उन्होंने कहा कि पोनुचामी ने सदैव अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। उन्होंने विशेष रूप से पोनुचामी द्वारा पुलिस आवासन के क्षेत्र में किये गए कार्यों की सराहना की।
महानिदेशक पुलिस साइबर सुरक्षा डॉ आर पी मेहरड़ा ने अपने बैचमेट्स पोनुचामी के बारे में प्रशिक्षण के दौरान हुए संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि पोनुचामी दृढ़ निश्चय और सहृदय व्यक्तित्व के धनी है।
महानिदेशक एवं राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव शर्मा, महानिदेशक साइबर सुरक्षा डॉ आर पी मेहरडा और महानिदेशक प्रशिक्षण जंगा श्रीनिवास राव ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको विदाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, सुनील दत्त,अनिल पालीवाल, प्रशाखा माथुर, बीजू जॉर्ज जोसफ, दिनेश एमएन, बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीव कुमार नार्जरी, विशाल बंसल, वी के सिंह, हवा सिंह घुमरिया, ए सेंगथिर, बिपिन कुमार पांडे, सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार