चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर जयपुर जिला प्रशासन अलर्ट

० आशा पटेल ० 
जयपुर । 17 एवं 18 जून को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की संभावना को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलक्टर प्रकाश राज पुरोहित ने आमजन से संभावित तूफान से सतर्क एवं सुरक्षित रहने के साथ साथ किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर- 0141-2204475, 0141-2204476 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में आमजन प्रशासन का सहयोग करें। तेज हवा एवं मेघ गर्जन के दौरान घरों के अन्दर ही रहें। इस दौरान पेड़ों के नीचे अथवा कच्ची दीवार के सहारे ना खड़े होवें। बिजली के खंबों के नीचे या पास वाहर खड़ा ना करें। टीन शेड वाले घरों दरवाजे एवं खिड़कियां बंद रखें। बड़े हॉर्डिंग्स, विद्युत खंबों तारों व ट्रांसफॉर्म्स से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। पानी के तेज बहाव में वाहन ना उतारें। पशुओं को भी आपदा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें। डूब क्षेत्र में बसे हुए परिवार चक्रवात से उत्पन्न आपदा के दौरान प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर शरण लेवें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास