केडीएम ने कोलकाता में अपना एक्सक्लूसिव स्टोर खोला

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के प्रमुख ब्रांड, केडीएम ने कोलकाता में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत के साथ पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ और मजबूत बना ली है। इस स्टोर में मोबाइल एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल सेगमेंट के तहत मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, स्पीकर, नेकबैंड और एयरपॉड से लेकर हेडफोन जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। केडीएम ने लाइफस्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के एक बड़े ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। 
देशभर में मौजूद इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क काफी मजबूत है, जिसने भारत के सबसे बड़े और सबसे इनोवेटिव मोबाइल एक्सेसरीज एवं लाइफस्टाइल ब्रांड के निर्माण के इस सफर को आगे बढ़ाने में मदद की है। कोलकाता में स्टोर का उद्घाटन करते हुए, केडीएम की ओर से पश्चिम बंगाल के सभी चैनल पार्टनर्स के लिए कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट में डिस्ट्रीब्यूटरों और डीलरों की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर केडीएम के संस्थापक एन. डी. माली ने कहा, “हम बेहद जिंदादिल राज्य पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी का दायरा धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं, और हमें अपने लाइफस्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स के लिए कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में भी बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। हम केडीएम के प्रोडक्ट्स को पश्चिम बंगाल के 'हर घर' तक ले जाने की मुहिम में जुटे हैं, और इसी इरादे के साथ हमने एक्सक्लूसिव केडीएम स्टोर की शुरुआत की है और अपने चैनल पार्टनर्स में जबरदस्त उत्साह की भावना जगा रहे हैं। हमने इस क्षेत्र में अपने ब्रांड को अगले स्तर पर ले जाने के लिए परवेज़ आलम - एक्सेल ट्रेडर को पश्चिम बंगाल में अपना चैनल पार्टनर बनाया है।”

इस मौके पर केडीएम के सह-संस्थापक बी. एच. सुथार ने कहा, “कोलकाता को खुशियों के शहर के तौर पर जाना जाता है और केडीएम को 'करो दिल की मर्ज़ी' के लिए जाना जाता है। दोनों अपने दिल की बात सुनते हैं, जो पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। पश्चिम बंगाल के युवा हमेशा अच्छी क्वालिटी और बेहतर स्टाइल की तलाश में रहते हैं, और यही बात केडीएम को 'हर घर केडीएम' के अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास