पक्षियों के लिए स्कूली छात्रों ने पेड़ो पर बाँधा दाना एवं जल पात्र

० संवाददाता द्वारा ० 
छिंदवाड़ा- शासकीय हाई स्कूल चारगांव प्रहलाद में ग्रीष्म काल की भीषण गर्मी में बच्चो ने पक्षियों की भूख-प्यास मिटाने के लिए दाना, जल पात्र एवं घोंसला बनाकर स्कूल परिशर के वृक्षों में लगाया । यह प्रेरणा एवं जीव सेवा का भाव बच्चों को समर कैंप के कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षिका नमिता अहिरवार, सरिता परतेती, संगीता नागोत्रा एवं प्राचार्य आर. एस. बघेल के कुशल मार्गदर्शन में बनाना सीख कर किया जा रहा है। शाला परिसर के पेड़ों में लगाया गया जलपात्र से चिड़िया दाना खाने और पानी पीने आती है या नही।
जब चिड़ियाँ आई एवं दाना चुगा और पानी पीकर उड़ गई सभी बच्चों को बहुत अच्छा लगा। पानी पीते हुए चिड़िया को देखकर बच्चे बहुत खुश हुए और उन्हें यह अनुभव हुआ कि पक्षियों को भी गर्मी में हमारे समान बार-बार प्यास लगती हैं और वे पानी के लिए भटकती है। प्राचार्य आर एस बघेल ने बताया कि सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि हम अपने अपने घरों में भी पक्षियों के लिए जलपात्र,दाना पात्र की व्यवस्था करेंगे ।

 चारगांव प्रहलाद के पूर्व छात्र से श्याम कोलारे एवं सुनील बंदेवार ने इस कार्य के लिए सराहना की और कहा कि स्कूल से नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा का इस प्रकार से ज्ञान का संचार करना एक अच्छा उदाहरण है, इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। स्कूल को इस प्रकार के पहल से बच्चों में व्यावहारिक कौशल लाने में पूर्ण भूमिका निभाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड