वाराणसी कमिश्नर के खिलाफ़ जे पी विरासत बचाओ संघर्ष समिति का सत्याग्रह जारी

० आशा पटेल ० 
वाराणसी - राजघाट बनारस में जेपी विरासत बचाओ संघर्ष समिति और सर्व सेवा संघ ने वाराणसी कमिश्नर के मनमानी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की साजिश के खिलाफ लगातार धरना और सत्याग्रह जारी है। धरने के संयोजक रामधीरज ने बताया कि सत्याग्रह में देशभर से लोग भागीदारी कर रहे हैं। सत्याग्रह में सर्व सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ भाई ने सत्याग्रहियों को आशीर्वाद दिया और उनका हौसला बढ़ाया। अमरनाथ भाई ने कहा की हर हालत में जयप्रकाश की इस विरासत को बचाना है। मैं 90 वर्ष का हो गया हूं। मेरा भी इस कार्य के लिए बलिदान हो जाए तो मुझे खुशी होगी।

महाराष्ट्र मालेगांव से आए सुगंन वरंठ और संजय जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र के अन्य जिलों से भी युवा और जेपी आंदोलन के लोग आएंगे। हम यहां से लौटकर महाराष्ट्र के जिलों में जाएंगे और सरकार की हड़प नीति के बारे में बताएंगे। सत्याग्रह में राष्ट्रीय भूमि श्रम एवं न्याय आंदोलन के नेता अरुण खोटे, बुद्धिस्ट सोसाइटी आप इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक कैप्टन दिनेश चंद्र, भारतीय युवा संसद अमरेश यादव, कानपुर जस्टिस न्यूज़ के कुलदीप भाई, महोबा से सुरेश सोनी,अरविंद सिंह, चंदौली से जितेंद्र श्रीवास्तव, 

सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अरविंद अंजुम, गांधी स्मारक निधि और भारत जोड़ो अभियान की जागृति राही, आप पार्टी के विनोद जायसवाल, सोती राजभर, नंदकिशोर शर्मा आदि अनेक लोग शामिल रहे। सत्याग्रहियों ने प्रतिदिन की तरह सर्वधर्म प्रार्थना किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। 'राष्ट्रीय कला केंद्र वापस जाओ' 'कमिश्नर की मनमानी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी'। सर्व सेवा संघ के कार्यक्रम संयोजक राम धीरज भाई ने कहा यह हमारा सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा जब तक राष्ट्रीय कला केंद्र वापस नहीं जाता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार