फिलिपिंस में खुदाई में मिला 10000 हजार साल पुराना त्रिशूल और 3 हजार साल पुराना वज्र

० आनन्द चौधरी ० 
नई दिल्ली -भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जड़ें न केवल भारत में, बल्कि यहां से हजारों किलो मीटर दूर विश्व के अन्य देशों में फैली हैं। ये कहना है, बेंगलुरू निवासी शोधार्थी और खादान व्यापारी सैयद समीर हुसैन का। नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सैयद समीर हुसैन ने कहा कि फिलिपिंस में भी सनातन संस्कृति के प्रमाण मिले हैं। फिलिपिंस में हुई खुदाई में इंद्र के वज्र और भगवान शिव के त्रिशूल प्राप्त हुए हैं। जो यह प्रमाणित करते हैं कि भारत देश की संस्कृति और सनातन धर्म इतना विशाल है कि भारत से लगभग 4 हजार किलो मीटर दूर फिलिपिंस में सनातन संस्कृति विकसित थी।
सैयद समीर हुसैन ने  कहा कि यह त्रिशूल और वज्र उनको फिलिपिंस की पहाड़ी में खुदाई के दौरान 2015 में प्राप्त हुए थे जिसे वह 2016 में भारत लाए। उनका कहना है कि यह प्राप्त होने के बाद, लगभग 8 सालों तक इस पर शोध किया और वो दावे से कह रहे हैं कि यह त्रिशूल शिव भगवान का है और यह वज्र इंद्र भगवान का ही है। समीर का कहना है कि त्रिशूल लगभग 10 हजार साल पुराना है जबकि वज्र 3 हजार साल पुराना है।

समीर बताते हैं कि इस त्रिशूल और वज्र की प्रामाणिकता को लेकर उन्होंने पुरातत्वविदों से मुलाकात की। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे अक्टूबर 2016 में घोषित किया है कि यह पुरातन वस्तु है। यही नहीं समीर हुसैन का कहना है कि उन्होंने कई धर्म गुरुओं से भी मुलाकात की और उनसे जानना चाहा कि इस वज्र और त्रिशूल का क्या करना चाहिए, लोगों ने इस पर अलग अलग राय दी।

सैयद समीर हुसैन का कहना है कि कई लोगों ने इसे खरीदने की भी इच्छा जताई लेकिन मेरे लिए यह भगवान का वरदान है और मैं इसे अपने घर में रखता हूं और हर साल इसकी पूजा कराता हूं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड