राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण विधेयक -2023 से मेलें होंगे अब सुरक्षित और सुव्यवस्थित - उपाध्यक्ष, मेला प्राधिकरण

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण विधेयक 2023 राजस्थान विधानसभा में पारित होने पर राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री रमेश बोराणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का बिल पास होकर एक्ट बन जाने से अब प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले व पदयात्राएं अधिक सुरक्षित व सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो सकेगें ।
 बोराणा ने कहा कि राजस्थान एक समृद्ध सांस्कृतिक प्रदेश है, जहां मेले और उत्सव हमारे पारम्परिक जीवन का प्रमुख आधार है और तेजी से बदलते सामाजिक मूल्यों में इनकी प्रासंगिकता ओर अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है ।  बोराणा ने कहा कि राज्य मेला प्राधिकरण का गठन 2011 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही किया था और आज उन्होंने ही इस प्राधिकरण का विधिवत एक्ट बनवा कर राज्य के मेले व लोक उत्सवों को संरक्षित, सुरक्षित व विकसित होने का कानूनी कवच पहना दिया है ।

राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने इस एक्ट के माध्यम से जहां एक ओर प्रदेश में धर्म-अध्यात्म का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं की आस्था को बलवती होने का अवसर दिया है, वहीं राज्य की मेला संस्कृति को पल्लवित होने का सुरक्षित वातावरण भी प्रदान किया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास