दुबई की अर्थव्यवस्था व पर्यटन का फोकस भारत के बाजारों पर

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : ग्रीष्मकालीन यात्रा सीज़न से पहले, दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग (डीईटी) ने पहली छमाही में मैट्रो शहरों, टियर 2 और 3 बाजारों सहित संपूर्ण भारत में बी2बी यात्रा व्यापार गतिविधियों, जैसे कि व्यापारिक कार्यशालाओं, वृहद प्रचार यात्राओं, प्रदर्शनियों और रोड शो, के माध्यम से दुबई का प्रचार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। डीईटी का लक्ष्य दुबई को भारतीय यात्रियों के लिए पहली पसंद के गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। भारतीय शहरों से निकटता और सीधी उड़ानों का लाभ उठाते हुए, डीईटी भारत में सेकेंडरी बाजारों में अपना विस्तार करने और दुबई की असंख्य पेशकशों को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं।
दुबई में 2019 की तुलना में 2023 के पहले 5 महीनों के दौरान भारतीय यात्रियों की संख्या में 23% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दुबई के अर्थव्यवस्था व पर्यटन विभाग के दक्षिण एशिया के प्रमुख बदर अली हबीब ने कहा, “भारत हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाला देश है, और हम भारतीय यात्रियों को गंतव्य के विभिन्न पहलुओं को दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे अखिल भारतीय आउटरीच ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत